---Advertisement---

WhatsApp News: अब नंबर नहीं, Username से होगी पहचान! सरकार ने उठाए सवाल

August 16, 2026 8:14 PM
WhatsApp news, WhatsApp News, Technology News, Social Media News,
---Advertisement---
Jharkhand IT Services, Mobile App Development, Software Development, Digital Marketing

WhatsApp News: WhatsApp में बड़ा बदलाव आने वाला है। कंपनी यूजर्स को फोन नंबर की जगह Username के जरिए चैट करने की सुविधा देने की तैयारी कर रही है। इसका मकसद लोगों को बिना नंबर शेयर किए नए लोगों से जुड़ने की सुविधा देना है। Meta के मुताबिक, यूजर्स अपना Username पहले से रिजर्व कर सकते हैं और फीचर की लॉन्चिंग धीरे-धीरे की जाएगी। इस नए बदलाव से WhatsApp News पर भी चर्चा बढ़ेगी।

नंबर छिपेगा, लेकिन सरकार को फ्रॉड का डर

Username फीचर आने के बाद किसी नए व्यक्ति से बातचीत शुरू करते समय फोन नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं होगी। WhatsApp के मुताबिक, यूजर एक यूनिक Username चुन सकेगा और लोग उसी Username के जरिए उससे संपर्क कर पाएंगे।

हालांकि, भारत में इस फीचर को लेकर सरकार ने चिंता जताई है। Business Standard की रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र ने WhatsApp से इस फीचर को लेकर स्पष्टीकरण मांगा था और ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, डिजिटल अरेस्ट तथा impersonation जैसे मामलों के बढ़ने की आशंका जताई थी। भारत में इसके रोलआउट को लेकर सरकार और Meta के बीच बातचीत भी हुई है।

Latest WhatsApp News and Updates

WhatsApp पिछले कुछ महीनों में लगातार नए फीचर्स जोड़ रहा है। हाल ही में कंपनी ने iPad पर सीधे WhatsApp अकाउंट बनाने, चैट में PDF देखने और उसमें हल्का एडिट करने तथा WhatsApp Status पर म्यूजिक शेयर करने जैसे फीचर पेश किए हैं। इसके अलावा WhatsApp Web से सीधे ऑडियो और वीडियो कॉलिंग की सुविधा भी शुरू की गई है।

भारत में WhatsApp यूजर्स के लिए कंपनी ने प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज की सुविधा भी शुरू की है, जिसके जरिए Jio, Airtel और Vi के यूजर्स WhatsApp के अंदर से ही रिचार्ज कर सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment