उरीमारी | 31 अगस्त 2026: उरीमारी दामोदर नदी से आज को बेहद दुखद घटना सामने आई है। उरीमारी से सयाल जाने वाले दामोदर पुल से होकर जा रहे दो दोस्तों के साथ अचानक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, दोनों सयाल के रहने वाले हैं। उनकी पहचान संदीप मुंडा और प्रकाश दास के रूप में हुई है।
उरीमारी दामोदर नदी में कूदे दोनों दोस्त
बताया जा रहा है कि संदीप मुंडा और प्रकाश दास दामोदर पुल से होकर गुजर रहे थे। इसी दौरान अचानक संदीप मुंडा पुल से नदी में कूद गए। दोस्त को नदी में कूदता देख प्रकाश दास भी उसे बचाने के लिए पीछे से उरीमारी दामोदर नदी में कूद गए।
नदी में कूदने के दौरान प्रकाश दास का पैर चोटिल हो गया और पैर टूटने की बात सामने आई। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें नदी से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल प्रकाश दास सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

संदीप मुंडा की तलाश जारी
वहीं, संदीप मुंडा अभी तक लापता हैं। घटना के बाद उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। उरीमारी दामोदर नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण खोजबीन में परेशानी होने की बात सामने आ रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही दामोदर पुल के आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। एक युवक के सुरक्षित बचने और दूसरे के लापता होने से इलाके में चिंता का माहौल है। फिलहाल संदीप मुंडा की तलाश जारी है।








1 thought on “उरीमारी दामोदर नदी में दर्दनाक हादसा, दोस्त को बचाने कूदा युवक, एक लापता”