बॉलीवुड अभिनेता और फिल्ममेकर सोहेल खान इन दिनों अपने बदले हुए लुक को लेकर काफी चर्चा में हैं। कुछ दिन पहले रियलिटी शो ‘अलायंस’ की रैप-अप पार्टी से उनकी फोटो और वीडियो सामने आए, जिनमें उनका वजन पहले की तुलना में काफी कम नजर आया। इसके बाद सोशल मीडिया पलटफॉर्मस सोहेल खान वजन कम को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। सोहेल खान वजन कम होने पर लोगों ने विभिन्न विचार साझा किए।
कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने अंदाजा लगाया कि उनके इस बदलाव के पीछे वजन घटाने वाली दवाओं या Ozempic जैसी GLP-1 दवाओं का इस्तेमाल हो सकता है। वहीं कुछ लोगों ने उनकी सेहत को लेकर भी चिंता जताई। अब सोहेल खान इसके बाद सोहेल खाने ने इस सरे बातों पर चुप्पी तोड़ी और कहा कि सोहेल खान वजन कम करने के लिए उन्होंने कोई खास दवा का इस्तेमाल नहीं किया।
सोहेल खान वजन कम होने का कारन बताई
सोहेल खान ने Hindustan Times को दिए इंटरव्यू में बताया था कि ‘अलायंस’ में शामिल होने के बाद शुरुआती दिनों में उन्हें काफी परेशानी हुई थी। उनके मुताबिक, रियलिटी शो का हिस्सा बनने का यह उनका पहला अनुभव था और शुरुआत में उन्हें बंद जगह में रहने को लेकर घबराहट महसूस हुई।
इसी दौरान शो के घर में प्रवेश करने के पहले ही सप्ताह उन्हें पेट से जुड़ी समस्या भी हो गई थी। सोहेल ने बताया कि वह शुरुआत से ही बीमार थे, लेकिन शो में मिले साथियों की चिंता और अपनापन उन्हें वहां बने रहने के लिए प्रेरित करता रहा। वह करीब पांच सप्ताह तक शो का हिस्सा रहे।
खाने-पीने पर रखा कंट्रोल
साथ ही सोहेल खान ने अपने वजन कम होने के पीछे खान-पान में बदलाव को भी अहम हिस्सा बताया। और उन्होंने कहा कि शो में बने रहने और अपने नए दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए उन्हें अपने खाने-पीने पर नियंत्रण रखना पड़ा।
यानी उनके मुताबिक वजन कम होने के पीछे कोई अचानक लिया गया वजन घटाने वाला उपाय नहीं, बल्कि शो के दौरान हुई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी और खाने पर नियंत्रण प्रमुख कारण रहे।
क्या सोहेल खान ने Ozempic लिया था?
सोहेल खान के बदले हुए लुक के बाद सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा Ozempic को लेकर हुई। कुछ यूजर्स ने बिना किसी पुष्टि के अनुमान लगाया कि उन्होंने वजन कम करने के लिए इस तरह की दवा का इस्तेमाल किया होगा।
हालांकि, सोहेल खान ने इस अटकल को खारिज किया। उन्होंने अपने बयान में साफ कहा कि उन्होंने Ozempic या fat burners का इस्तेमाल नहीं किया।
‘अलायंस’ में नजर आए सोहेल खान
सोहेल खान ने 2026 में रियलिटी शो ‘अलायंस’ के जरिए रियलिटी टेलीविजन में कदम रखा। Hindustan Times की रिपोर्ट के अनुसार, वह शो में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुए थे। शो में उनकी एंट्री के बाद उनके व्यक्तित्व और गेम को लेकर भी चर्चा हुई। शो से जुड़े उनके अनुभवों के दौरान सोहेल ने परिवार, अपनी निजी जिंदगी और पिता सलिम खान की तबीयत जैसे कई विषयों पर भी खुलकर बात की है। जुलाई 2026 में उन्होंने अपने पिता की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति से जुड़े अनुभव भी साझा किए थे।
फिलहाल उनके वजन कम होने को लेकर सामने आई जानकारी में सबसे अहम बात यही है कि सोहेल खान ने खुद Ozempic और fat burners के इस्तेमाल से इनकार किया है। उनकी तरफ से बताई गई वजहों में शुरुआती स्वास्थ्य समस्या और खान-पान पर नियंत्रण शामिल हैं।











