---Advertisement---

Meta Teens Safety Rules रात 12 से सुबह 6 बजे तक बंद रहेंगे Facebook और Instagram

August 28, 2026 9:15 AM
Facebook Instagram Teen Safety Rules, Meta Teens Safety, Facebook Teen Rules, Instagram Teen Safety, 2 Hour Limit, Night Restriction, Parental Controls, Age Verification, Social Media Safety
---Advertisement---
Jharkhand IT Services, Mobile App Development, Software Development, Digital Marketing

टेक दिगज मेटा ने, Meta Teens Safety Rules नियम को देखते हुए फेसबुक और इंस्टाग्राम बहुत में बहुत बड़ा बदलाव किया है। अब। अब,18 साल से कम उम्र के यूज़र्स (Teens) की ऑनलाइन सुरक्षा और डिजिटल वेलबीइंग को ध्यान में रखते हुए बड़ा कदम उठाया है। अमेरिका के 52 राज्यों और क्षेत्रीय अटॉर्नी जनरल के साथ हुए एक ऐतिहासिक समझौते के बाद कंपनी ने अपने प्रमुख प्लेटफॉर्म्स—Facebook और Instagram—पर कई सख्त पाबंदियाँ लगाने की घोषणा की है।

Meta Teens Safety Rules में क्या-क्या बदला?

  • रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक Facebook बंद रहेगा: 18 साल से कम उम्र के Teens रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक Facebook और Instagram के Feed, Stories, Explore और Reels जैसे मुख्य फीचर इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। हालांकि, Direct Message की सुविधा जारी रहेगी, ताकि जरूरी बातचीत की जा सके।
  • रोजाना सिर्फ 2 घंटे की सीमा: Facebook और Instagram को मिलाकर Teens के लिए रोजाना 2 घंटे की Default Limit होगी। यानी दोनों ऐप पर बिताया गया समय एक ही सीमा में गिना जाएगा। इस सीमा को Parent की अनुमति के बिना बंद नहीं किया जा सकेगा।
  • स्कूल के समय Notifications होंगे बंद: सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक सामान्य Push Notifications बंद रहेंगे। हालांकि Direct Messages और Account Security से जुड़े जरूरी Alerts आते रहेंगे।
  • इस्तेमाल के बीच मिलेगा Reminder: लगातार 15 मिनट इस्तेमाल करने के बाद Teens को ब्रेक लेने का Reminder मिलेगा। इसके अलावा कुल इस्तेमाल 60 और 90 मिनट पहुंचने पर भी अलर्ट दिया जाएगा।
  • Feed और Autoplay पर मिलेगा ज्यादा Control: Teens को ऐसा Feed चुनने का विकल्प मिलेगा, जिसे Meta की Recommendation System उनकी पुरानी गतिविधियों के आधार पर लगातार Personalise नहीं करेगी। वीडियो के Autoplay को भी बंद किया जा सकेगा।
  • Likes और कुछ Filters पर रोक: Teens को Posts पर Likes और Reactions की संख्या डिफॉल्ट रूप से दिखाई नहीं देगी। इसके अलावा Cosmetic Surgery और Extreme Makeup Filters को भी सीमित किया जाएगा।
  • Parents और Age Check होंगे मजबूत: Parents को Teens के Account और Settings पर ज्यादा Control मिलेगा। Meta उम्र की जांच को भी मजबूत करेगा, ताकि कम उम्र के बच्चे गलत जन्मतिथि डालकर Teen या Adult Account का इस्तेमाल न कर सकें।

किन जगहों पर लागू होगा यह नियम?

फिलहाल यह नियम अमेरिका के समझौते में शामिल राज्यों और क्षेत्रों में लागू होगा। Meta के मुताबिक इसमें 52 Attorneys General का agreement शामिल है। हालांकि सभी अमेरिकी राज्य इसमें शामिल नहीं हैं। Florida और New Mexico इस agreement से बाहर हैं, जबकि Texas का Meta के साथ अलग settlement है।

Meta ने कहा है कि इन नए नियमों का मकसद Teens को ज्यादा सुरक्षित Social Media अनुभव देना और Parents को बच्चों के इस्तेमाल पर ज्यादा Control देना है। समझौते की ज्यादातर शर्तें 10 साल तक लागू रहने वाली हैं।

क्या भारत में भी रात में बंद होगी Facebook?

अभी नहीं। भारत में 18 साल से कम उम्र के Teens के लिए रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक Facebook और Instagram बंद करने या रोजाना 2 घंटे की सीमा लगाने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

Meta का मौजूदा समझौता अमेरिका से जुड़ा है। इसलिए रात 12 से सुबह 6 बजे तक नहीं चलेगी फेसबुक वाला नियम अभी भारत के Users पर लागू नहीं होता। भारत में यह नियम कब लागू होगा, इसकी भी फिलहाल कोई तारीख सामने नहीं आई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment